ओके ::::: बीमार पिंकी के इलाज के लिए उठे लोगों के हाथ

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, ग्रीन अर्थ सोसाइटी के मदन पांडेय ने दी आर्थिक सहयोगफोटो संख्या 2- इलाज के लिए पिंकी के परिजन को सहयोग राशि देते थानेदार.प्रतिनिधि, पाकुड़ केकेएम कॉलेज की बीएससी पार्ट वन की बीमार छात्रा पिंकी के इलाज में सहयोग को लेकर जिले के लोग आगे आने लगे हैं. शुक्रवार को महिला थाना […]
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, ग्रीन अर्थ सोसाइटी के मदन पांडेय ने दी आर्थिक सहयोगफोटो संख्या 2- इलाज के लिए पिंकी के परिजन को सहयोग राशि देते थानेदार.प्रतिनिधि, पाकुड़ केकेएम कॉलेज की बीएससी पार्ट वन की बीमार छात्रा पिंकी के इलाज में सहयोग को लेकर जिले के लोग आगे आने लगे हैं. शुक्रवार को महिला थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, ग्रीन अर्थ सोसाइटी के मदन पांडेय द्वारा पिंकी के पिता सनोत मुर्मू को इलाज के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया. थानेदार श्री कुमार ने बताया कि आगे भी इलाज के लिए उसे सहयोग किया जायेगा. यहां उल्लेखनीय है कि पिंकी का सदर अस्पताल में बीते एक माह से इलाज चल रहा है. पेशे से मजदूर सोनोत मुर्मू के पास इतना पैसा नहीं है कि वह अपनी बेटी का बेइतर इलाज करा सके. इस खबर को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन ने बताया कि सदर प्रखड के सेजा गांव निवासी पिंकी यक्ष्मा रोग से ग्रसित है. उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद असाध्य रोग के लिए मिलने वाला लाभ भी उसे मुहैया कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




