दमदमा मदरसा कमेटी का गठन ग्रामसभा से करने की मांग

Updated at : 29 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
दमदमा मदरसा कमेटी का गठन ग्रामसभा से करने की मांग

प्रतिनिधि, महेशपुरप्रखंड के दमदमा स्थित मदरसा कमेटी के सचिव एवं सदस्यों द्वारा की जा रही मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने ग्रामसभा कर कमेटी गठन करने की मांग की है. ग्रामीण मो जियाउद्दीन, मोजीउर रहमान, अजीबुल शेख, अनारूल रहमान आदि ने बताया कि मदरसा के सचिव एवं शिक्षकों द्वारा अपने रिश्तेदारों को मनमाने तरीके से शिक्षक […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुरप्रखंड के दमदमा स्थित मदरसा कमेटी के सचिव एवं सदस्यों द्वारा की जा रही मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने ग्रामसभा कर कमेटी गठन करने की मांग की है. ग्रामीण मो जियाउद्दीन, मोजीउर रहमान, अजीबुल शेख, अनारूल रहमान आदि ने बताया कि मदरसा के सचिव एवं शिक्षकों द्वारा अपने रिश्तेदारों को मनमाने तरीके से शिक्षक के पद पर बहाली करने का काम किया जा रहा है. मदरसा कमेटी द्वारा भाई भतीजावाद की नीति अपनाकर बहाली की प्रक्रिया अपनायी गयी है. उन्होंने कहा कि मदरसा के खर्च का हिसाब भी नहीं दिया जा रहा. इन ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मामले की जांच करने तथा ग्रामसभा का आयोजन कर मदरसा कमेटी का गठन करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola