ओके.....महारूद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

Updated at : 28 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.....महारूद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

फोटो संख्या 21- हवन कुंड की परिक्रमा करते श्रद्धालु फोटो संख्या 22 – देवी देवता की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु.प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के खदानपाड़ा में आयोजित महारूद्र यज्ञ में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हवन एवं पूजा-अर्चना में भाग लेने पहुंचे. सुबह सात बजे से ही श्रद्धालु यज्ञ स्थल की परिक्रमा, हवन एवं पूजा-अर्चना […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 21- हवन कुंड की परिक्रमा करते श्रद्धालु फोटो संख्या 22 – देवी देवता की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु.प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के खदानपाड़ा में आयोजित महारूद्र यज्ञ में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हवन एवं पूजा-अर्चना में भाग लेने पहुंचे. सुबह सात बजे से ही श्रद्धालु यज्ञ स्थल की परिक्रमा, हवन एवं पूजा-अर्चना करने पहुंचने लगे थे. जिला मुख्यालय के अलावे ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भी यज्ञ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. बनारस, अयोध्या, भागलपुर आदि स्थानों से पहुंचे पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन एवं पूजन कराया गया. पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा यज्ञ के मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया. रात्रि में आयोजित लीला कीर्तन एवं प्रवचन में भी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola