ओके...डीडीएम नवार्ड ने प्रशिक्षण कार्यशाला का किया उदघाटन

Updated at : 28 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...डीडीएम नवार्ड ने प्रशिक्षण कार्यशाला का किया उदघाटन

प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के बड़ा पहाड़पुर में स्वयं सेवी संस्था भारतीय मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा बंबू क्राफ्ट डिजाइन का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. बुधवार को आयोजित उक्त कार्यशाला का उदघाटन डीडीएम नवार्ड प्रशांत दुबे ने किया. आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि भारत सरकार […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के बड़ा पहाड़पुर में स्वयं सेवी संस्था भारतीय मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा बंबू क्राफ्ट डिजाइन का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. बुधवार को आयोजित उक्त कार्यशाला का उदघाटन डीडीएम नवार्ड प्रशांत दुबे ने किया. आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय कोलकाता के द्वारा आगामी नौ फरवरी तक हस्त शिल्पयियों को बांस क्राफ्ट का प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य उन्हें स्वरोजगारी बनाना है. उन्होंने मौजूद प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण लेने और उसके उपरांत प्राप्त हुनर का बेहतर इस्तेमाल कर आर्थिक रूप से समृद्ध होने की अपील की. प्रशिक्षण के पहले दिन डिजाइनर स्नेहांसु शेखर दास द्वारा चयनित 30 लोगों को बास क्राफ्ट से बनाये जाने वाले समानों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. मौके पर जामुगढि़या पंचायत के मुखिया सोम मरांडी, भारतीय मानव विकास सेवा संस्था के ओमप्रकाश सिंह, ग्रामीण विकास केंद्र के रोशन मिश्रा द्वारा भी अपना विचार रखा गया. संस्था के श्री सिंह ने बताया कि नवार्ड प्रायोजित वॉडी कार्यक्रम के तहत सीआरसी भवन बड़ा पहाड़पुर में नौ फरवरी तक प्रशिक्षण दिया जायेगा. …………फोटो संख्या 14- प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते डीडीएम नवार्ड प्रशांत दुबे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola