पत्थर व्यवसायी संघ की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

प्रतिनिधि, पाकुड़प्रशासन के सख्त रवैये ने पत्थर व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है. व्यवसाय को फिर से खड़ा करने के लिए अपनी-अपनी रणनीति बनाने में भी लगे हैं. इस बाबत पाकुड़ जिला पत्थर व्यवसायी संघ की एक बैठक बुधवार को मारवाड़ी धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता संजू टिबड़ेवाल कर रहे थे. बैठक में निर्णय लिया गया […]
प्रतिनिधि, पाकुड़प्रशासन के सख्त रवैये ने पत्थर व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है. व्यवसाय को फिर से खड़ा करने के लिए अपनी-अपनी रणनीति बनाने में भी लगे हैं. इस बाबत पाकुड़ जिला पत्थर व्यवसायी संघ की एक बैठक बुधवार को मारवाड़ी धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता संजू टिबड़ेवाल कर रहे थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशासनिक अड़चन के निदान के लिए संघ का एक प्रतिनिधि मंडल डीसी से मिलेगा और समाधान के लिए गुहार लगायेगा. श्री टिबड़ेवाल ने कहा कि बैठक में पत्थर व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गयी. साथ ही सहायक खनन पदाधिकारी द्वारा पांच पत्थर व्यवसायियों पर दर्ज प्राथमिकी के बाद व्यवसायियों के समक्ष उत्पन्न स्थिति से भी डीसी को अवगत कराने का निर्णय लिया गया. मौके पर वृजलाल मध्यान, दीनानाथ भगत, भजन सिंह, दीनानाथ एहलानी, सुमित घोष, भरत साह, महबूब शेख, विनय पांडेय, लालबहादूर सिंह आदि सैकड़ों पत्थर व्यवसायी ने हिस्सा लिया. बैठक का संचालन व्यवसायी किशोर कुमार खेमानी ने किया.——————————————फोटो संख्या 8- बैठक को संबोधित करते पत्थर व्यवसायी किशोर खेमानी.फोओ संख्या 9- मौजूद पत्थर व्यवसायीगण.व्यवसाय से जुड़े समस्याओं के निदान को लेकर डीसी से मिलने का लिया गया निर्णय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




