एसडीओ के आश्वासन पर वार्ड पार्षदांे का धरना खत्म

Updated at : 27 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ के आश्वासन पर वार्ड पार्षदांे का धरना खत्म

प्रतिनिधि, पाकुड़नगर पंचायत उपाध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर बीते चार दिनों से वार्ड पार्षदों द्वारा जारी अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को खत्म हो गया. एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज की मौजूदगी में वार्ड पार्षदों की बैठक हुई. एसडीअेा श्री पंकज ने वार्ड पार्षदों द्वारा रखे गये प्रस्तावों को सुना और जारी अनिश्चितकालीन धरना खत्म करने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़नगर पंचायत उपाध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर बीते चार दिनों से वार्ड पार्षदों द्वारा जारी अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को खत्म हो गया. एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज की मौजूदगी में वार्ड पार्षदों की बैठक हुई. एसडीअेा श्री पंकज ने वार्ड पार्षदों द्वारा रखे गये प्रस्तावों को सुना और जारी अनिश्चितकालीन धरना खत्म करने की बात कही. वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की. एसडीओ द्वारा बताया गया कि जब तक नगर विकास विभाग से कोई मार्गदर्शन नहीं आ जाता तब तक नगर पंचायत बोर्ड कीबैठक नहीं होगी. बैठक में मोैजूद वार्ड पार्षदों द्वारा कार्यालय मंे हो रही मनमानी, नगर की साफ सफाई एवं विद्युत की खराब स्थिति आदि की ओर भी एसडीओ का ध्यान आकृष्ट कराया गया. वार्ता के उपरांत जारी अनिश्चितकालीन धरना खत्म करने की घोषणा की गयी. वार्ड पार्षद द्वुवेंदु मंडल ने बताया कि यदि 15 दिनों कें अंदर नपं उपाध्यक्ष को नहंी हटाया गया तो दुबारा आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola