सड़क दुर्घटना में एक जख्मी

Updated at : 27 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक जख्मी

प्रतिनिधि, पाकुड़नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर के निकट पाकुड़ हिरणपुर मुख्य सड़क पर बीते सोमवार की रात्रि में एक ऑटो की चपेट में आने से साइकिल से कोयला ले जा रहे बसीर शेख जख्मी हो गया. गोकुलपुर चौक पर डियूटी में तैनात सुबोध कुमार ओझा द्वारा जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर के निकट पाकुड़ हिरणपुर मुख्य सड़क पर बीते सोमवार की रात्रि में एक ऑटो की चपेट में आने से साइकिल से कोयला ले जा रहे बसीर शेख जख्मी हो गया. गोकुलपुर चौक पर डियूटी में तैनात सुबोध कुमार ओझा द्वारा जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. उक्त घटना को लेकर नेजारूल शेख के बयान पर थाने में कांड संख्या 49/15 भादवि की धारा 279, 337, 427 के तहत ऑटो संख्या जेएच04जी-3862 के चालक को अभियुक्त बनाया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के समशेरगंज थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुर गांव निवासी बासीर शेख पैनम लिंग रोड से चोरी का कोयला लेकर साइकिल से जा रहा था और अचानक साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही ऑटो की चपेट में आ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola