ओके.... डीडीसी ने की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा

Updated at : 27 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... डीडीसी ने की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा

फोटो संख्या 14- प्रगति की समीक्षा करते डीडीसी नेसार अहमद.फोटो संख्या 15- बैठक में भाग लेते अधिकारी व अभियंता.प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय स्थित सूचना भवन में मंगलवार को प्रखंडवार योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीडीसी नेसार अहमद ने किया. बैठक में डीबीटी के माध्यम से मजदूरी का भुगतान करने के […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 14- प्रगति की समीक्षा करते डीडीसी नेसार अहमद.फोटो संख्या 15- बैठक में भाग लेते अधिकारी व अभियंता.प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय स्थित सूचना भवन में मंगलवार को प्रखंडवार योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीडीसी नेसार अहमद ने किया. बैठक में डीबीटी के माध्यम से मजदूरी का भुगतान करने के निर्देश दिये गये. बैठक में मौजूद प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ, पंचायत सचिव, पर्यवेक्षक व अभियंताओं ने हिस्सा लिया. अधिकारियों एवं कर्मियों को डीडीसी मो अहमद ने टीम भावना से काम कर शत प्रतिशत मनरेगा मजदूरों का आधार संख्या बैंक खाता से जोड़ने का निर्देश दिया. मनरेगा के तहत 60 प्रतिशत योजनाएं कृषि आधारित लेने के निर्देश दिये गये. मौके पर बीडीओ संजीव कुमार, जफर हसनात, राजीव कुमार मिश्रा, अनिल कुमार यादव, समीर अल्फ्रेड मुर्मू, सदानंद महतो आदि मौजूद थे. बैठक में पंचायत सचिवों को मुख्यालय में रहकर कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola