भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
Updated at : 26 Jan 2015 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : जिला मुख्यालय के ब्याहुत धर्मशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने की. मौके पर पूर्व विधायक विश्वनाथ मुमरू, कार्यकर्ता दारा सिंह एवं प्रदीप्तो शुक्ला के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का शोक रखा गया. वहीं सदस्यता अभियान को सफल बनाने […]
विज्ञापन
पाकुड़ : जिला मुख्यालय के ब्याहुत धर्मशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने की. मौके पर पूर्व विधायक विश्वनाथ मुमरू, कार्यकर्ता दारा सिंह एवं प्रदीप्तो शुक्ला के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का शोक रखा गया. वहीं सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गयी.
जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान की सफलता को लेकर सभी मंडलों में 27 एवं 28 जनवरी को प्रमुख कार्यकर्ताआें की बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर प्रभारी मनोनीत किये गये.
पाकुड़ नगर के लिए देवीधन टुडू, ग्रामीण के लिए हिसाबी राय, हिरणपुर प्रखंड के लिए शीलारानी हेंब्रम, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिए वेणी प्रसाद गुप्ता, अमड़ापाड़ा के लिए विश्वनाथ प्रसाद भगत, पाकुड़िया के लिए अनुग्रहित प्रसाद साह एवं महेशपुर प्रखंड के लिए सुनील कुमार सिन्हा प्रभारी मनोनीत किये गये. मौके पर पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, अनुग्रहित प्रसाद साह, विश्वनाथ भगत, सुनील कुमार सिन्हा, दिनेश विलियम मरांडी, हिसाबी राय, भास्कर पांडेय, श्यामल गोस्वामी, सुरेंद्र भगत, हृदयानंद भगत, देवीधन टुडू, तपन मंडल, अम्बरिश घोष, सबरी पाल, अनुप सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




