ओके :::::: मैराथन दौड़ में अमड़ापाड़ा के रंजीत किस्कू ने मारी बाजी

Updated at : 25 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::::::  मैराथन दौड़ में अमड़ापाड़ा के रंजीत किस्कू ने मारी बाजी

फोटो संख्या 3- सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते डीसी व एसपी.प्रतिनिधि, पाकुड़ गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को जिला प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. गांधी चौक पर डीसी केके दास एवं एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने फ्लैग ऑफ कर धावकों को रवाना किया. गांधी चौक से सोनाजोड़ी होते हुए अनुमंडल कार्यालय […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 3- सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते डीसी व एसपी.प्रतिनिधि, पाकुड़ गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को जिला प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. गांधी चौक पर डीसी केके दास एवं एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने फ्लैग ऑफ कर धावकों को रवाना किया. गांधी चौक से सोनाजोड़ी होते हुए अनुमंडल कार्यालय तक आयोजित उक्त मैराथन दौड़ में सैकड़ों धावकों ने हिस्सा लिया. मैराथन दौड़ में अमड़ापाड़ा प्रखंड के रंजीत किस्कू प्रथम, पाकुड़ प्रखंड के कालिदासपुर पंचायत के कृष्णा मिर्धा द्वितीय एवं पाकुडि़या प्रखंड के मोहनपुर के अजीत मरांडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सफल प्रतिभागियों को डीसी, एसपी के अलावे एसडीओ, जिला शिक्षा अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि द्वारा पुरस्कृत किया गया. मैराथन दौड़ में धावकों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया. मैराथन दौड़ को सफल बनाने में राजीव चंद्र पांडेय, अखिलेश चौबे, पिंटू सिंह, मानस चक्रवर्ती, प्रदीप उपाध्याय आदि ने सक्रिय भूमिका निभाया. दौड़ में जिला मुख्यालय के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों के धावकों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola