पुलिस ने किया 401 पीस जिलेटीन जब्त

Updated at : 25 Jan 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने किया 401 पीस जिलेटीन जब्त

प्रतिनिधि, पाकुड़मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने कान्हुपुर सिगड्डा प्राथमिक विद्यालय के निकट एक मोटरसाइकिल सहित 401 पीस जिलेटीन जब्त करने में सफलता पायी है. इस मामले को लेकर सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश प्रसाद के लिखित बयान पर थाना कांड संख्या 48/15 में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 4/5 के तहत अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है. सहायक अवर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने कान्हुपुर सिगड्डा प्राथमिक विद्यालय के निकट एक मोटरसाइकिल सहित 401 पीस जिलेटीन जब्त करने में सफलता पायी है. इस मामले को लेकर सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश प्रसाद के लिखित बयान पर थाना कांड संख्या 48/15 में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 4/5 के तहत अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है. सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश प्रसाद सदलबल कुर्की जब्ती के लिए निकले थे और कान्हुपुर गांव के निकट मोटरसाइकिल संख्या डब्ल्यूबी58-5076 पर दो युवकों को बोरा में रखे गये समान के साथ देखा. पुलिस ने जब मोटरसाइकिल का पीछा किया, तो दोनों युवक गाड़ी छोड़कर फरार हो गये. मोटरसाइकिल पर रखे गये बोरे की तलाशी ली गयी तो उसमें नियोजेल 901- 25एमएम का 401 पीस जिलेटीन पाया गया. पुलिस ने जिलेटीन व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है. एक जिलेटीन की वजन 125 ग्राम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola