झारखंड बंद रहा असरदार

बगोदर : हजारीबाग जिले के केरेडारी में एनटीपीसी द्वारा जमीन अधिग्रहण के मामले में घटित घटना के विरोध में सोमवार को वामदलों द्वारा झारखंड बंद असरदार रहा. अन्य दिनों की भांति लंबी दूरी के बसों का परिचालन नहीं की बराबर हुआ़ लोग पैदल अपने–अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे. बंद के मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक […]
बगोदर : हजारीबाग जिले के केरेडारी में एनटीपीसी द्वारा जमीन अधिग्रहण के मामले में घटित घटना के विरोध में सोमवार को वामदलों द्वारा झारखंड बंद असरदार रहा.
अन्य दिनों की भांति लंबी दूरी के बसों का परिचालन नहीं की बराबर हुआ़ लोग पैदल अपने–अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे. बंद के मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक की बगोदर शाखा बंद रही. बैंक बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई.
मधुबन त्न सोमवार को मधुबन में वाम मोर्चा के झारखंड बंद का व्यापक असर पड़ा. हजारीबाग जिले के केरेडारी में पुलिस की गोली से मारे गये रैयतों के विरोध में वाम मोरचा ने बंद करने की घोषणा की थी.
इस बंद का मजदूर संगठन समिति के मधुबन शाखा ने पूर्ण समर्थन दिया था. इसके तहत मधुबन में दैनिक मजदूरों ने काम बंद रखा. बंद के कारण वाहन पर भी असर देखा गया. हालांकि बाजार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. सभी संस्थाएं भी खुली रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




