ऊं नम: शिवाय से गूंजा पाकुड़

पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में पहली सोमवारी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही. लोगों ने सपरिवार पहुंच कर भगवान शिव की पूजा–अर्चना कर मंगल कामना की. जिला मुख्यालय के शिव शितला मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर, बाबा बुढ़ानाथ […]
पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में पहली सोमवारी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही. लोगों ने सपरिवार पहुंच कर भगवान शिव की पूजा–अर्चना कर मंगल कामना की.
जिला मुख्यालय के शिव शितला मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर, बाबा बुढ़ानाथ मंदिर, दुधनाथ मंदिर, कालिकापुर शिवमंदिर, भगतपाड़ा, विद्युत कॉलोनी, थानापाड़ा, राजापाड़ा, बाबा बाणोश्वर नाथ मंदिर, जटाधारी बाबा शिव मंदिर आदि स्थानों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा–अर्चना कर फुल, बेल पत्र, दूध, जल आदि से बाबा को अर्पण किये.
पहली सोमवारी के मौके पर शितला मंदिर, भगतपाडा, कालीभषाण शिव मंदिर आदि शिवालयों में श्रृंगार पूजा का आयोजन किया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. पहली सोमवारी के मौके पर कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने पूरे दिन उपवास व्रत रखा.
हिरणपुर : तोडाई, डांगपाड़ा, मोहनपुर, देवपुर, तारापुर, रामनाथपुर, हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय, दुलमी, वीरग्राम, रानीपुर, गोपालपुर आदि गांवों के शिवालयों में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.
लिट्टीपाड़ा : प्रखंड मुख्यालय के प्रखंड कार्यालय व थाना परिसर में स्थित शिवालय में धूमधाम से भगवान शिव की पूजा–अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया.
अमड़ापाड़ा : प्रखंड मुख्यालय के अलावा डुमरचीर, सिंगारसी, आदि शिवालयों में भक्तिपूर्ण माहौल में भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना पहली सोमवारी के मौके पर श्रद्धालुओं ने की.
पाकुड़िया : प्रखंड मुख्यालय के अलावा वन्नोंग्राम, फुलङिांझरी, मोगलाबांध, गणपुरा आदि शिवालयों में पूजा अर्चना की गयी.
महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय के बुढ़ाबाबा शिव मंदिर के अलावा देवीनगर, बड़कियारी, सिलमपुर आदि गांवों में स्थित शिवालयों में पूजा अर्चना पहली सोमवारी के मौके पर श्रद्धालुओं ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




