नहीं मिल रही नियमित बिजली

महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को उपभोक्ताओं व विभागीय अभियंताओं की संयुक्त बैठक थाना परिसर में हुई. इसमें प्रखंड मुख्यालय के अलावा गड़बाड़ी, कानीझाड़ा, धर्मखापाड़ा के उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सत्यनारायण पातर, […]
महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को उपभोक्ताओं व विभागीय अभियंताओं की संयुक्त बैठक थाना परिसर में हुई. इसमें प्रखंड मुख्यालय के अलावा गड़बाड़ी, कानीझाड़ा, धर्मखापाड़ा के उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया.
बैठक में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सत्यनारायण पातर, कनीय अभियंता ज्ञानचंद व थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी मौजूद थे. उपभोक्ताओं ने महेशपुर प्रखंड मुख्यालय को अलग से फीडर देने, गडबाड़ी, कानीझाड़ा, सोनारपाड़ा, रामपुर, सोहबिल के लोगों को नियमित बिजली की आपूर्ति कराने, दो विभागीय मिस्त्री की व्यवस्था करने तथा बिजली विपत्र का भुगतान गड़बाड़ी में लिये जाने की मांग की.
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने प्रखंड के सभी उपभोक्ताओं को नियमित बिजली मुहैया कराने का आश्वासन दिया. श्री पातर ने बिजली आपूर्ति में सुधार को लेकर 10 दिनों का समय देने की बात उपभोक्ताओं से कही. उक्त बैठक में चितरंजन सिंह, पुलक कुमार घोष, निखिल सरकार आदि उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




