10 रुपये के लिए युवती की हत्या

Published at :29 Jul 2013 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
10 रुपये के लिए युवती की हत्या

फरक्का : मुर्शिदाबाद जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमपानगर गांव में 10 रुपये के खातिर सौतेली मां द्वारा अपनी 15 वर्षीय पुत्री की हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय शरीफा खातून ने 10 रुपये घर से चोरी कर लिया थे. आरोप है कि इससे गुस्से में आकर उसकी […]

विज्ञापन

फरक्का : मुर्शिदाबाद जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमपानगर गांव में 10 रुपये के खातिर सौतेली मां द्वारा अपनी 15 वर्षीय पुत्री की हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय शरीफा खातून ने 10 रुपये घर से चोरी कर लिया थे.

आरोप है कि इससे गुस्से में आकर उसकी सौतेली मां सोफिया बीबी ने रस्सी से गला घोंट कर शरीफा की हत्या कर दी.घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. घटना के घंटों बाद भी स्थानीय पुलिस को इसकी खबर नहीं लगी है. घटना को लेकर जब एसपी हुमायूं कबीर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी हमें नहीं है. एसपी ने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola