गुरु पूर्णिमा पर होगा अखंड जाप

पाकुड़ : अखिल विश्व गायत्री परिवार, पाकुड़ शाखा द्वारा गुरु पूर्णिमा के मौके पर शनिवार को 12 घंटे का अखंड जाप किया गया. इसमें सबके लिए सद् बुद्धि व उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. परिवार के सुधीर शरण ने बताया कि उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक विपदा के काल से ग्रसित आत्माओं की शांति व […]
पाकुड़ : अखिल विश्व गायत्री परिवार, पाकुड़ शाखा द्वारा गुरु पूर्णिमा के मौके पर शनिवार को 12 घंटे का अखंड जाप किया गया. इसमें सबके लिए सद् बुद्धि व उज्जवल भविष्य की कामना की गयी.
परिवार के सुधीर शरण ने बताया कि उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक विपदा के काल से ग्रसित आत्माओं की शांति व प्रभावित लोगों के संकट निवारण के लिए अखंड जाप की गयी.
अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित आयोजित अखंड जाप कार्यक्रम में घनश्याम टेबडिवाल, जनार्दन ठाकुर, मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता, बबीता मंडल, शांति देवी, रेणु गुप्ता आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी. 22 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव पर प्रात आठ बजे से गायत्री हवन, यज्ञ आदि का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




