मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के 26 आवेदन स्वीकृत

पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना पर बैठक हुई.
संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना पर बैठक हुई. बैठक में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों के आवेदनों पर विचार किया गया. इसमें अनुसूचित जनजाति के 07, अनुसूचित जाति के 01 एवं पिछड़ी जाति के 18 आवेदनों को मिलकर कुल 26 आवेदनों पर स्वीकृति प्रदान की गयी. ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य एससी-एसटी और पिछड़े वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य आरोग्य के लिए पौष्टिक आहार प्रदान करना है. इसके तहत व्यस्क लाभुकों को तीन से पांच हजार, अव्यस्क लाभुकों को 1500 से लेकर 2500 रुपये एवं कैंसर पीड़ित व्यस्क लाभुकों को 25 हजार रुपये एवं अव्यस्क लाभुकों को 15 हजार रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है. इसके लिए लाभार्थियों को आवेदन के साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज देना आवश्यक होता है. मौके पर परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का, सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र मिश्रा, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




