मतदान के 24 घंटे बाद 11 इवीएम पहुंची स्ट्रॉग रूम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2014 11:04 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित गांव के 21 मतदान केंद्रों का इवीएम रविवार को मतदान के 24 घंटे बाद पहुंची. सुबह से ही प्रशासन द्वारा इवीएम को जमा लेने को लेकर कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में व्यवस्था की गयी थी. प्रशासन द्वारा इवीएम के पहुंचने को […]
विज्ञापन
पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित गांव के 21 मतदान केंद्रों का इवीएम रविवार को मतदान के 24 घंटे बाद पहुंची. सुबह से ही प्रशासन द्वारा इवीएम को जमा लेने को लेकर कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में व्यवस्था की गयी थी.
प्रशासन द्वारा इवीएम के पहुंचने को लेकर मिनट टु मिनट जानकारी भी ली जा रही थी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी केके दास, एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, चुनाव प्रेक्षक राधेश्याम मिश्र, निर्वाची पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज आदि स्ट्रॉग रूम में इवीएम संग्रहण को लेकर प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ तैनात थे. लगभग तीन बजे अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा घेरे में आठ इवीएम पहुंची जबकि तीन इवीएम पूर्वाह्न् 10 बजे बिना सुरक्षा इंतजाम के ही पीठासीन पदाधिकारियों के साथ गया था.
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किये जाने के कारण पूर्वाह्न् दस बजे पहुंचे तीन इवीएम को स्ट्रॉग रूम में जमा नहीं किया जा सका था. प्रत्याशियों की मौजूदगी में न केवल इवीएम जमा लिये गये वरन स्ट्रॉग रूम में भी सील किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




