अपहृत बच्चा का तालाब में मिला शव

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमदाबाद गांव से दो दिन पूर्व अपहृत तीन वर्षीय संजीव रजवार का शव बुधवार को गांव के एक तालाब में पाया गया. अपहृत बच्चे के पिता राम रजवार ने थाने में नौ दिसंबर को लिखित शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर थाने में कांड संख्या 411/14 व भादवी […]
पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमदाबाद गांव से दो दिन पूर्व अपहृत तीन वर्षीय संजीव रजवार का शव बुधवार को गांव के एक तालाब में पाया गया. अपहृत बच्चे के पिता राम रजवार ने थाने में नौ दिसंबर को लिखित शिकायत की थी.
शिकायत के आधार पर थाने में कांड संख्या 411/14 व भादवी की धारा 341, 323, 363, 504, 34 के तहत रामलाज रजवार एवं सुनीता देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है. शिकायत के अनुसार सात दिसंबर को मवेशी ने गेहूं का खेत चर गया था और रामलाज रजवार एवं उसकी पत्नी सुनीता देवी ने गाली गलौज वर मारपीट की थी.
घटना के कुछ देर बाद राम रजवार का तीन वर्षीय पुत्र संजीव रजवार गेहूं के खेत से गायब हो गया. जब खोजबीन करते हुए उन दोनों के घर पहुंचा तो गाली गलौज कर भगा दिया गया. घटना को लेकर थाना प्रभारी मुफस्सिल रंजीत मिंज ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




