ओके::व्यय प्रेक्षक ने भीएचजी सदस्यों को मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया

Published at :10 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::व्यय प्रेक्षक ने भीएचजी सदस्यों को मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा/ अमड़ापाड़ाप्रखंड कार्यालय के सभागार में व्यय प्रेक्षक संदीप सरकार ने बुधवार को बैठक की. इस मौके पर मौजूद भीएचजी ग्रुप के सदस्यों से गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने, शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी मतदान में सुनिश्चित करने को लेकर किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली गयी. व्यय प्रेक्षक श्री सरकार ने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा/ अमड़ापाड़ाप्रखंड कार्यालय के सभागार में व्यय प्रेक्षक संदीप सरकार ने बुधवार को बैठक की. इस मौके पर मौजूद भीएचजी ग्रुप के सदस्यों से गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने, शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी मतदान में सुनिश्चित करने को लेकर किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली गयी. व्यय प्रेक्षक श्री सरकार ने मौजूद सदस्यों से प्रत्याशियों एवं दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन देने की जानकारी तुरंत देने की अपील की. इस मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह, बीपीओ आभारोज हांसदा आदि मौजूद थे. वहीं अमड़ापाड़ा प्रतिनिधि के मुताबिक व्यय प्रेक्षक श्री सरकार ने बुधवार को प्रखंड के सभागार में बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें स्वीप कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक हाटों एवं सार्वजनिक स्थलों में नुक्कड़-नाटक, रैली आदि का आयोजन करने के निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola