ओके::फ्लैग-बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक में चुनाव प्रेक्षक ने कहा

Published at :10 Dec 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक में चुनाव प्रेक्षक ने कहा

–मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने को लेकर अब तक की गयी कार्रवाई की जानकारी ली गयीप्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के सभागार में बुधवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रेक्षक एल वेंकटेश्वरलु ने […]

विज्ञापन

–मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने को लेकर अब तक की गयी कार्रवाई की जानकारी ली गयीप्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के सभागार में बुधवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रेक्षक एल वेंकटेश्वरलु ने की. बैठक में निर्वाची पदाधिकारी गंदूर उरांव, अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार, राम कुमार साह के अलावे 188 मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में चुनाव प्रेक्षक ने 14 दिसंबर तक मतदाताओं के घर-घर तक मतदाता परची का वितरण पूरा कर प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया. मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने को लेकर अब तक की गयी कार्रवाई की जानकारी ली गयी. उक्त बैठक में मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गयी तथा विधानसभा चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिये. ————————————————फोटो संख्या 10- बीएलओ के साथ बैठक करते चुनाव प्रेक्षक एल वेंकटेश्वरलु.फोटो संख्या 11 – मौजूद सदर प्रखंड के बीएलओ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola