अनुसंधान में तेजी लाने के लिए 190 पुलिस को दिये जायेंगे स्मार्टफोन : एसपी

Updated:
विज्ञापन
अनुसंधान  में तेजी लाने के लिए 190 पुलिस को दिये जायेंगे स्मार्टफोन : एसपी

पाकुड़. पुलिस अनुसंधान को डिजिटली और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. पुलिस अनुसंधान को डिजिटली और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गयी है. जिले के करीब 190 पुलिस अनुसंधानकर्ताओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जायेंगे. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. जिले में इसके खरीद की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इस पहल को अनुसंधान के कार्य में तेजी लाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है. इसका उद्देश्य अपराध अनुसंधान एवं साक्ष्य संकलन की क्षमता को सुदृढ़ करना है, जिससे मामलों के निष्पादन में गति आ सके. एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के करीब 190 अनुसंधान अधिकारियों को स्मार्टफोन दिए जायेंगे. इन मोबाइल फोन की खरीदारी कार्यालय उपकरण मद से की जायेगी, जिसकी प्रति यूनिट कीमत लगभग 25 हजार रुपये तक होगी. उन्होंने बताया कि कानून में हुए हालिया बदलावों के कारण कई धाराओं में संशोधन किया गया है, जिससे पुलिस के सामने साक्ष्य संकलन और रिकॉर्डिंग की जिम्मेदारी बढ़ गयी है. इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गयी है. एसपी ने कहा कि वर्तमान में कार्यरत अनुसंधान अधिकारियों को यह सुविधा दी जायेगी. स्पष्ट किया कि किसी अधिकारी के सेवानिवृत्त, बर्खास्त या स्थानांतरण होने की स्थिति में उसे यह सरकारी स्मार्टफोन जमा करना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola