बहरामपुर में गांव से 15 जिंदा बम बरामद

Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 19 Nov 2025 5:56 PM

विज्ञापन

मुर्शिदाबाद के बहरामपुर के राज धारपाड़ा गांव में पुलिस ने आम बगीचे से 15 जिंदा बम बरामद किए। सूचना मिलने पर पुलिस और बम स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंची और बमों को सुरक्षित नष्ट किया। ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई हुई, जिससे गांव में भय का माहौल था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के मुख्य शहर बहरामपुर के राज धारपाड़ा गांव में पुलिस ने 15 जिंदा बम बरामद किये हैं. आईसी उदय शंकर घोष ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गांव के पास स्थित आम बगीचे में जिंदा बम देखा गया है. इस सूचना से गांव में भय का माहौल बन गया. पुलिस बम स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पहुंची और सभी 15 बमों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया. मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे किसकी संलिप्तता है. पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है और शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola