पार्टी चलाने में मनमानी का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2014 2:21 PM (IST)
विज्ञापन

झाविमो जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोरचा पाकुड़ : झारखंड विकास मोरचा के जिलाध्यक्ष जगत नारायण उपाध्याय मनमानी तरीके से संगठन को चलाना चाह रहे हैं. यही वजह है कि उनके द्वारा पार्टी फोरम में मामले को रखे बिना अधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों को हटाने का काम किया जा रहा है. जो न तो […]
विज्ञापन
झाविमो जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोरचा
पाकुड़ : झारखंड विकास मोरचा के जिलाध्यक्ष जगत नारायण उपाध्याय मनमानी तरीके से संगठन को चलाना चाह रहे हैं. यही वजह है कि उनके द्वारा पार्टी फोरम में मामले को रखे बिना अधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों को हटाने का काम किया जा रहा है. जो न तो संगठन और न ही जिलाध्यक्ष के हित के लिए अच्छा है.
यह बातें रविवार को होटल मिलन पैलेस में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मोर्चा के जिला महासचिव दानियल किस्कू ने कही. इसमें अनुसूचित जनजाति मोरचा के जिलाध्यक्ष मंगल हांसदा, महासचिव प्रशांत हेंब्रम, जिला सचिव रणवीर सिंह, जिला प्रवक्ता पिंटू सिंह, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मन्नोवर आलम आदि मौजूद थे. जिला महासचिव श्री किस्कू ने बताया कि हाल में ही पाकुड़ जिला प्रभारी अशोक वर्मा ने सभी प्रखंडों में मोरचा की बैठक की गयी थी और उस दौरान भी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय की कार्यशैली पर सवाल उठाया गया था और उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने की भी मांग की गयी थी.
जिला महासचिव श्री किस्कू ने बताया कि मनमाने तरीके से हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष को बिना कारण बताये पद से हटा दिया गया.
जिला महासचिव ने कहा कि जिलाध्यक्ष की मनमानी को लेकर पार्टी सुप्रीमो को लिखित शिकायत पत्र भेजी जायेगी. इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं में भी उनकी कार्यशैली से असंतोष बढ़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




