रेलवे स्टेशन पर प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 01 Jul 2014 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर प्रधानों ने किया प्रदर्शन

पाकुड़ : मांझी परगना लहंती वैसी द्वारा छह सूत्री मांगों को लेकर हूल दिवस पर रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन किया गया. वैसी के कमलाकांत मुमरू, स्टेफन हेंब्रम, मुंशी बेसरा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद जुलूस निकाला. दिगंबर साहा ने कहा कि करोड़ों रुपये राजस्व […]

विज्ञापन

पाकुड़ : मांझी परगना लहंती वैसी द्वारा छह सूत्री मांगों को लेकर हूल दिवस पर रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन किया गया. वैसी के कमलाकांत मुमरू, स्टेफन हेंब्रम, मुंशी बेसरा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद जुलूस निकाला. दिगंबर साहा ने कहा कि करोड़ों रुपये राजस्व देने के बाबजूद पाकुड़ रेलवे स्टेशन की उपेक्षा की जा रही है.

उन्होंने पूर्व रेलवे हावड़ा के महाप्रबंधक से पाकुड़ जिले के रेल यात्राियों को सुविधाएं मुहैया कराने की भी मांग की. प्रदर्शन के उपरांत छह सूत्री मांग पत्र स्टेशन प्रबंधक को सौंपा गया. प्रदर्शन को सफल बनाने में जोसेफ मरांडी, भीमसेन हांसदा, लखीराम सोरेन, मानिक टुडू, धरमा पहाड़िया, नारायण टुडू, बबलू मरांडी, मिसीर टुडू, विनोद कुमार मालतो, अनिता मरांडी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola