ट्रक के धक्के से वृद्धा की मौत रुकी शादी, प्रशासन ने करायी

Updated at : 07 Mar 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से वृद्धा की मौत रुकी शादी, प्रशासन ने करायी

फरक्का : थाना क्षेत्र के बहादुरपुर सुधना के पास बीती रात 10 बजे एक शादी होने वाली घर के सामने एक ट्रक चपेट में आने से 62 वर्षीय एक वृद्धा की मौत घटना स्थल में ही हो गयी. वहीं इस घटना में अन्य 5 घायल हो गये. जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर […]

विज्ञापन

फरक्का : थाना क्षेत्र के बहादुरपुर सुधना के पास बीती रात 10 बजे एक शादी होने वाली घर के सामने एक ट्रक चपेट में आने से 62 वर्षीय एक वृद्धा की मौत घटना स्थल में ही हो गयी. वहीं इस घटना में अन्य 5 घायल हो गये. जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर मालदह में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और बाकी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसी घटना के बाद कुछ दूरी पर एक ट्रक चालक सोलेमान शेख 40 की मौत हो गयी.

पुलिस दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जांगीपुर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक वृद्धा लता मंडल अपने देवर के घर सुजीत मंडल की लड़की सम्पा मंडल की शादी मंगलवार को होनी थी. एक कार्यक्रम के दौरान घर के सामने कुछ लोग खड़े हो कर बातचीत कर रहे थे. इसी क्रम में कोटालपोखर की ओर से पत्थर लदा एक ट्रक ने लोगों को धक्का मार दिया. जिससे वृद्धा लता मंडल की मौत मौके पर ही हो गयी, वहीं पांच अन्य घायल हो गये.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो कर हंगामा करने लगे. सूचना मिलते ही फरक्का आइसी उदय शंकर घोष तथा बीडीओ वांग देंदुप भूटिया काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया. इधर, मामले को लेकर शादी नहीं होने की बात सामने आने पर बीडीओ वांग देंदुप भूटिया ने शादी कराने की ठानी. इसके बाद खाना-पीना मेस में चलाया गया और एक लॉज में रीति रिवाज के साथ शादी करायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola