महिलाओं को सरकारी योजनाओं का मिले लाभ
Updated at : 28 Feb 2018 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी सीओ को सौंपा ज्ञापन तालझारी : झारखंड महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को तालझारी प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया. प्रदर्शन कर रहीं कार्यकर्ताओं का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता देवी ने किया. उन्होंने कहा कि गरीब असहायों के बीच योजनाओं का सफल क्रियान्वयन नहीं […]
विज्ञापन
सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी
सीओ को सौंपा ज्ञापन
तालझारी : झारखंड महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को तालझारी प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया. प्रदर्शन कर रहीं कार्यकर्ताओं का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता देवी ने किया. उन्होंने कहा कि गरीब असहायों के बीच योजनाओं का सफल क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है. कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर नहीं उतरने के कारण अधिकांश महिलाएं आज भी लाभ से वंचित हैं.
वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, पीएम आवास, लक्ष्मी लाडली सहित अन्य योजनाओं से वंचित लोगों को उसका लाभ दिलाने के लिए महिला कांग्रेस मांग करती है. महिलाओं का एक शिष्टमंडल अंचलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा. मौके पर सुमित्रा देवी, किरण देवी, पार्वती देवी, रीता देवी, ललिता देवी, मंजू देवी आदि
मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




