जल्द हो आरोपितों की गिरफ्तारी वरना आंदोलन
Updated at : 27 Feb 2018 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

इमरजेंसी व पोस्टमार्टम सेवा पर असर नहीं दूर-दराज से आये मरीज बगैर इलाज के लौटे पाकुड़ : जामताड़ा के सिविल सर्जन पर जानलेवा हमला करने व एफआइआर दर्ज के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसियेशन पाकुड़ व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पाकुड़ की ओर से सोमवार को कार्य […]
विज्ञापन
इमरजेंसी व पोस्टमार्टम सेवा पर असर नहीं
दूर-दराज से आये मरीज बगैर इलाज के लौटे
पाकुड़ : जामताड़ा के सिविल सर्जन पर जानलेवा हमला करने व एफआइआर दर्ज के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसियेशन पाकुड़ व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पाकुड़ की ओर से सोमवार को कार्य का बहिष्कार किया गया. एसोसियेशन के सदस्यों ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर बैठ कर प्रदर्शन किया.
इस दौरान सदस्यों ने सरकार से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की. सदस्यों ने कहा कि अगर सरकार जल्द ही मामले में संज्ञान नहीं लेती है तो बाध्य होकर आगे भी कार्य बहिष्कार किया जायेगा. मौके पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ धर्मवीर, डॉ अमित कुमार, डॉ एसके झा, डॉ आरके सिंह, डॉ आरके चौधरी, डॉ एसआर सोरेन, डॉ नवीना बारला सहित अन्य मौजूद थे. हालांकि कार्य बहिष्कार के दौरान इमरजेंसी व पोस्टमार्टम सेवा को चालू रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




