डीसी की शिकायत पर संयुक्त सचिव ने प्रभारी पीपी को किया निलंबित
Updated at : 27 Feb 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

पद का दुरुपयोग करने व भयादोहन कर अधिक राशि की वसूली के आरोप में हुई कार्रवाई पाकुड़ : सरकार के संयुक्त सचिव ने डीसी पाकुड़ की ओर से भेजे गये पत्र के आधार पर अपर लोक अभियोजक सह प्रभारी लोक अभियोजक पाकुड़ पवन टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. सूत्रों से मिली […]
विज्ञापन
पद का दुरुपयोग करने व भयादोहन कर अधिक राशि की वसूली के आरोप में हुई कार्रवाई
पाकुड़ : सरकार के संयुक्त सचिव ने डीसी पाकुड़ की ओर से भेजे गये पत्र के आधार पर अपर लोक अभियोजक सह प्रभारी लोक अभियोजक पाकुड़ पवन टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीसी दिलीप कुमार झा ने सरकार को पत्र लिख कर यह जानकारी दी थी कि पाकुड़ न्यायालय के अपर लोक अभियोजक सह प्रभारी लोक अभियोजक के द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए भयादोहन कर अधिक राशि की वसूली करते हुए न्यायालय में सरकार का पक्ष प्रभावी तरीके से नहीं रखा.
डीसी ने उन पर कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था. इसी मामले में सरकार के सचिव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इधर, इस मामले को लेकर अपर लोक अभियोजक सह प्रभारी लोक अभियोजक पाकुड़ पवन टोप्पो से संपर्क किया गया तो उनके पास अब तक कोई पत्र नहीं आया है, जब तक उन्हें विधिवत सूचना नहीं मिलती है, इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




