12 वें फेज में सभी गांवों में पहुंचायी जायेगी बिजली

Updated at : 27 Feb 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
12 वें फेज में सभी गांवों में पहुंचायी जायेगी बिजली

पिछली बैठक में लिए गये प्रस्तावों की भी समीक्षा हुई जिले को ओडीएफ घोषित किये जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों से भी मांगा सहयोग पाकुड़ : समाहरणालय के सभागार कक्ष में जिला परिषद की बैठक जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गये प्रस्ताव की समीक्षा की गयी. […]

विज्ञापन

पिछली बैठक में लिए गये प्रस्तावों की भी समीक्षा हुई

जिले को ओडीएफ घोषित किये जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों से भी मांगा सहयोग
पाकुड़ : समाहरणालय के सभागार कक्ष में जिला परिषद की बैठक जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गये प्रस्ताव की समीक्षा की गयी. इसके साथ ही जिले में संचालित विकास योजनाओं की भी बारीकी से समीक्षा हुई. बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई. विद्युत के क्षेत्र में 12वें फेज में जिले के वैसे सभी गांवों में बिजली पहुंचाने का निर्णय लिया गया, जहां अब तक बिजली की सुविधा मुहैया नहीं करायी जा सकी है. जिले को ओडीएफ घोषित किये जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग देने की अपील की गयी. वहीं नवोदय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हो रहे नामांकन में अनियमितता को लेकर भी चर्चा की गयी. साथ ही अनियमितता को रोकने के लिए पहल किये जाने की भी बात की गयी.
कृषि क्षेत्र में सरकार की चलायी जा रही मिट्टी जांच कार्यक्रम में होने वाली परेशानियों को लेकर चर्चा की गयी. ग्रामीण क्षेत्र के किसान मिट्टी जांच कार्यक्रम में सहयोग नहीं करते हुए इस सूचना पर कि सरकार उसकी जमीन लेने जा रही है, इस कारण अपनी प्लॉट संख्या तक नहीं दे रहे हैं, इसे लेकर जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने व किसानों के बीच जागरुकता लाने का भी निर्णय लिया गया. वहीं जिला परिषद की ओर से सोलर लाइट, पेयजल सहित अन्य सुविधा को लेकर तीन करोड़ 31 लाख की स्वीकृति भी दी गयी. मौके पर प्रभारी डीडीसी सुनील सिंह के अलावे अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola