भारी मात्रा में केमिकल जब्त, एक गिरफ्तार

Updated at : 23 Feb 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में केमिकल जब्त, एक गिरफ्तार

नकली रासायनिक खाद बनाने वाले फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़ फरक्का : मुर्शीदाबाद जिला के बहरमपुर थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के पंचानंदतला में नकली खाद बनाने वाले एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंचानंदतला में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके […]

विज्ञापन

नकली रासायनिक खाद बनाने वाले फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़

फरक्का : मुर्शीदाबाद जिला के बहरमपुर थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के पंचानंदतला में नकली खाद बनाने वाले एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंचानंदतला में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से नकली रासायनिक खाद तैयार कर बाजार में बेचने का काम किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने पंचानंदतला में एक घर में छापेमारी की, जहां काफी मात्रा में केमिकल व खाद बनाने वाला सामान पाया गया. छापेमारी की भनक लगते ही उक्त स्थल से सभी लोग भागने में सफल रहे. वहीं मौके से ही एक वाहन में खाद लेकर जा रहे चालक मिठुन दास को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.
पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया है. मामले को लेकर एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि पंचानंदतला में नकली रासायनिक खाद तैयार कर बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वहां से सामानों को जब्त कर लिया है. एसपी श्री कुमार ने बताया कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola