कोयला खदान के समीप बनी सुरंग के पास 60 बोरा कोयला जब्त

पाकुड़ : एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने शुक्रवार को चाल धंसने से एक की मौत की सूचना के बाद सिंगलौम व आस-पास के जंगलों में सघन अभियान चला कर बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरंग के समीप से छह मोटरसाइकिल व 60 बोरा कोयला जब्त किया है. एसपी श्री वर्णवाल ने पुलिस जवानों के साथ जंगल […]
पाकुड़ : एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने शुक्रवार को चाल धंसने से एक की मौत की सूचना के बाद सिंगलौम व आस-पास के जंगलों में सघन अभियान चला कर बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरंग के समीप से छह मोटरसाइकिल व 60 बोरा कोयला जब्त किया है. एसपी श्री वर्णवाल ने पुलिस जवानों के साथ जंगल में सघन अभियान चलाते हुए जापानी, बड़ा घघरी, सिंगलौम सहित आस-पास के पहाड़ों पर पूरा अभियान चलाया.
छापेमारी अभियान के दौरान एसपी को बड़े पैमाने पर उस क्षेत्र से कोयले की खुदाई के लिए बनाये गये सुरंग व बाहर निकाले गये कोयला मिला. एसपी श्री वर्णवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाहर पड़े सभी कोयले को जब्त कर लिया है. जबकि मामले की जांच को लेकर एसडीपीओ श्रवण कुमार को निर्देश भी दिया है. इधर सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यवीर रजक भी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




