डकैती में शामिल जहिरुल गिरफ्तार

Updated at : 05 Jan 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
डकैती में शामिल जहिरुल गिरफ्तार

पाकुड़ : दवा व्यवसायी के घर हुए लूट मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. लूट मामले में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है. अपराधी के पास व्यवसायी के घर से लूटे गये चांदी के चम्मच व चांदी का पायल तथा घटना में प्रयुक्त रॉड भी पुलिस ने […]

विज्ञापन

पाकुड़ : दवा व्यवसायी के घर हुए लूट मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. लूट मामले में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है. अपराधी के पास व्यवसायी के घर से लूटे गये चांदी के चम्मच व चांदी का पायल तथा घटना में प्रयुक्त रॉड भी पुलिस ने बरामद किया है.

एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने गुरुवार को नगर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि थाना क्षेत्र के जिदातो मिशन गेट के समीप सीआइएसएफ के एक जवान के बंद घर का ताला तोड़ कर आभूषण व अन्य सामान की चोरी 30 अगस्त को हुई थी. इस घटना में शामिल सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आ गया था. जिसके आधार पर दो लोगों की पहचान कलियाचक निवासी जहिरूल शेख उर्फ लट‍्ठा व एक अन्य के रूप में हुई थी. जिसके बाद टीम गठित कर कलियाचक, मालदा पुलिस के सहयोग से छापेमारी की जा रही थी. इस बीच डकैती के एक मामले में कलियाचक पुलिस ने जहिरूल शेख को गिरफ‍्तार कर जेल भेज दिया था.

जहां से पूछताछ के क्रम में जहिरूल शेख उर्फ लट‍्ठा ने सीआईएसएफ के बंद घर से हुए चोरी की घटना के अलावे दवा व्यवसायी के घर लूट मामले में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है. जिसके बाद इसे रिमांड पर लिया गया और उसकी निशानदेह पर लूटे गये चांदी का चम्मच, चांदी का पायल व घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद किया गया. बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रतिदिन 32 सौ का हेरोइन पी जाता है जहिरूल
एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि जहिरूल अपने टीम का शातिर अपराधी है. प्रतिदिन दो खुराक हेरोइन लगभग 3200 रुपये का यह सेवन करता है. लंबे समय से हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ का लत इसे लगा है. इसी लत के कारण चोरी, डकैती, लूट जैसे घटनाओं को यह अंजाम भी देता आया है. उन्होंने कहा कि अधिकांश अपराधी पश्चिम बंगाल के कलियाचक के आसपास के हैं. ऐसे अपराधियों को पुलिस ने चिह्नित किया है. जिसकी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि परिसदन के समीप स्थित कनीय अभियंता प्रयाग दास के घर भी हुए डकैती मामले का जल्द खुलासा पुलिस करेगी.
लूट, डकैती सहित कई मामलों में संलिप्तता
जानकारी के मुताबिक जहिरूल पर लूट, हत्या चोरी सहित आधा दर्जन से भी अधिक मामले कलियाचक थाना व पाकुड़ नगर थाना में दर्ज है. पुलिस इसके अापराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है. पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन चुके जहिरुल की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ी राहत की सांस ली है. पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola