एसडीओ के निर्देश के बावजूद नहीं हुई चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था

Updated at : 04 Jan 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ के निर्देश के बावजूद नहीं हुई चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था

पाकुड़ : अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव के निर्देश के बाद भी पाकुड़ जिले के चिह्नित चौक-चौराहों पर बुधवार की शाम प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी. शाम 7:30 बजे प्रभात खबर की टीम की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी श्री देव की ओर से जारी […]

विज्ञापन

पाकुड़ : अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव के निर्देश के बाद भी पाकुड़ जिले के चिह्नित चौक-चौराहों पर बुधवार की शाम प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी. शाम 7:30 बजे प्रभात खबर की टीम की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी श्री देव की ओर से जारी की गयी सूची में से एक भी स्थान ऐसा नहीं मिला जहां प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था की गयी हो. हालांकि निरीक्षण के क्रम में रवींद्र चौक पर अलाव जलते पाया गया. अलाव का लाभ उठा रहे लोगों के मुताबिक प्रशासन की ओर से कुछ लकड़ी दी गयी है, जिसे जलाया गया है.

गौरतलब हो कि चिह्नित स्थानों में से बस स्टैंड चौक, अस्पताल मोड़, इंदिरा चौक, आंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, हरिण चौक, मिशन गेट, विवेकानंद चौक व मौलाना चौक पर अलाव की कोई भी व्यवस्था नहीं था. रवींद्र चौक पर भी जो व्यवस्था की गयी थी वह महज खानापूर्ति ही थी. गौरतलब हो कि दो दिनों से चल रही शीतलहरी के कारण जहां लोगों का जीना मुहाल हो रहा है, वहीं वरीय पदाधिकारी के निर्देश के बाद भी प्रशासन महज खानापूर्ति ही करने में लगे हुए हैं.

क्या कहते हैं पदाधिकारी
शीतलहरी को देखते हुए सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था किये जाने का निर्देश जारी किया गया है. यदि निर्देश के बाद भी इस कार्य में कोताही बरती गयी है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
जितेंद्र कुमार देव, एसडीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola