मंदिरों से चोरी मामले में चार से पूछताछ

Updated at : 03 Jan 2018 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
मंदिरों से चोरी मामले में चार से पूछताछ

पुलिस लगातार कर रही छापेमारी महेशपुर : थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से चोरी की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन रेस हो गयी है. चोरों की गिरफ‍्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है. अभियान में संदेह के आधार पर पकड़े गये लोगों से पुलिस ने पूछताछ की. मंगलवार को भी थाने में […]

विज्ञापन

पुलिस लगातार कर रही छापेमारी

महेशपुर : थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से चोरी की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन रेस हो गयी है. चोरों की गिरफ‍्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है. अभियान में संदेह के आधार पर पकड़े गये लोगों से पुलिस ने पूछताछ की. मंगलवार को भी थाने में चार लोगों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में पुलिस निरीक्षक महेशपुर प्रभाग शिवशंकर तिवारी, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं. हालांकि, पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से बच रही है. बताते चलें कि दिसम्बर 2017 में पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाना क्षेत्र के एक मंदिर में चोरी की घटना घटी थी. मंगलवार को मुरारोई थाना के थाना प्रभारी नीलरतन घोष भी महेशपुर थाने पहुंचे. कयास लगाया जा रहा है कि वे भी अपने थाना क्षेत्र के मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर पूछताछ के लिए महेशपुर थाना आये थे.
थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 के मार्च महीने में प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवमंदिर तथा वन विभाग कार्यालय परिसर के समीप स्थित शिवमंदिर में हुई चोरी की घटना तथा वर्ष 2017 के दिसंबर में प्रखंड मुख्यालय के राखाल काली, लक्खीपुर गांव स्थित शिवमंदिर और दिसंबर 2017 के अंत में थाना क्षेत्र के नुड़ाई गांव में शिवमंदिर तथा मनसा मां मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. उपरोक्त घटना के उद्भेदन में पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है.
कहते हैं डीएसपी
मामले में गोपनीयता बरती जा रही है. मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द उद्भेदन करने के लिए पाकुड़ पुलिस पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है. पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन करेगी.
नवनीत ए हेंब्रम, मुख्यालय डीएसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola