पाकुड़ : कांग्रेस में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ : डॉ अजय
Updated at : 29 Dec 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़ में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है. कार्यकर्ता यदि बूथ से लेकर पंचायत स्तर पर मेहनत करें तो विधानसभा की हर सीट पर कांग्रेस का परचम लहरायेगा. पार्टी के जितने भी पदाधिकारी हैं, वे अपने-अपने […]
विज्ञापन
पाकुड़ : पाकुड़ में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है. कार्यकर्ता यदि बूथ से लेकर पंचायत स्तर पर मेहनत करें तो विधानसभा की हर सीट पर कांग्रेस का परचम लहरायेगा. पार्टी के जितने भी पदाधिकारी हैं, वे अपने-अपने मोर्चे का गठन पंचायत से लेकर जिला तक का अविलंब कर लें.
दूसरी ओर, पाकुड़ के परिसदन भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ अजय कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार में पिछले तीन सालों में विकास कार्य कुछ भी नहीं हुआ है. बल्कि, राज्य में कानून, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अफसरशाही चरम पर है. मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से पिछले साल अपना नाम को चमकाने के लिए 120 करोड़ रुपये खर्च किये गये. लेकिन 14 लाख वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायता राशि प्रदान नहीं की गयी. सरकार अादिवासी, मूलवासी व किसानों के जमीन को हड़प कर उद्योगपतियों को देने की काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




