आकांक्षा परीक्षा में 11 विद्यार्थी सफल, डीसी ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को रांची में रहकर मेडिकल व इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराई जाएगी.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. आकांक्षा परीक्षा के परिणाम में पाकुड़ जिले के 11 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उपायुक्त मनीष कुमार ने पूर्व में शिक्षकों के साथ बैठक कर विद्यार्थियों की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे. साथ ही विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए और काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए थे. उपायुक्त ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों को रांची में रहकर मेडिकल व इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराई जाएगी. योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को निशुल्क कोचिंग व संसाधन उपलब्ध कराना है.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola