महेशपुर में भी चुंबन प्रतियोगिता की भाजयुमो ने की भर्त्सना

Updated at : 15 Dec 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
महेशपुर में भी चुंबन प्रतियोगिता की भाजयुमो ने की भर्त्सना

महेशपुर : प्रखंड के कैराछत्तर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हरेराम पाल की अगुआई में गुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने झामुमो विधायक साइमन मरांडी व प्रो स्टीफन मरांडी द्वारा अपनी उपस्थिति में चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने के विरोध में कैराछत्तर मुख्य चौक पर दोनों विधायकों का पुतला दहन किया गया. मौके पर एसटी मोर्चा मंडल […]

विज्ञापन

महेशपुर : प्रखंड के कैराछत्तर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हरेराम पाल की अगुआई में गुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने झामुमो विधायक साइमन मरांडी व प्रो स्टीफन मरांडी द्वारा अपनी उपस्थिति में चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने के विरोध में कैराछत्तर मुख्य चौक पर दोनों विधायकों का पुतला दहन किया गया. मौके पर एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनेश्वर हेंब्रम, सोनाराम किस्कू, बिट्टी मुर्मू, श्रीफूल हेम्ब्रम, मारशीला टुड्डू, वकील पाल, पृथ्वीराज चौहान, क्रांति सिंह, अनिता मुर्मू, लालू भंडारी, माणिक राय, रतन साह, देवराज तिवारी, संदीप भगत सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने एक स्वर में चुंबन प्रतियोगिता आयोजन किये जाने की भर्त्सना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola