सेंधमारी कर दुकान से हजारों के माल उड़ाये

Updated at : 13 Dec 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
सेंधमारी कर दुकान से हजारों के माल उड़ाये

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर पहाड़पुर गांव के समीप एक दुकान में सेंधमारी कर धान सहित अन्य हजारों की सामग्री चुरा लिये जाने की घटना प्रकाश में आयी है. मिली जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह 5 बजे दुकानदार शिवकुमार भगत प्रत्येक दिन की भांति दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के पिछले […]

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर पहाड़पुर गांव के समीप एक दुकान में सेंधमारी कर धान सहित अन्य हजारों की सामग्री चुरा लिये जाने की घटना प्रकाश में आयी है. मिली जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह 5 बजे दुकानदार शिवकुमार भगत प्रत्येक दिन की भांति दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के पिछले हिस्से की दीवार तोड़ दी गयी है. बांस व मिट्टी के दीवार को आसानी से तोड़ दिया गया है. दुकान में रखे धान व सामग्रियों की चोरी हो गयी है. दुकानदार शिवकुमार भगत ने बताया कि पहले भी 4-5 दफे चोरी हो चुकी है. इधर चोरी मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही थाना के एएसआइ प्रमोद कुमार राय ने घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola