रुक-रुक कर हो रही बारिश से बढ़ी ठंड

Updated at : 11 Dec 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
रुक-रुक कर हो रही बारिश से बढ़ी ठंड

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर शनिवार देर शाम से रुक-रुक हो रही बारिश से ठंड बढ़ गयी है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहे. ठंड से बचने के लिए लोग दिन भर गर्म कपड़े पहन कर ही रहे. वहीं […]

विज्ञापन
पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर शनिवार देर शाम से रुक-रुक हो रही बारिश से ठंड बढ़ गयी है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहे. ठंड से बचने के लिए लोग दिन भर गर्म कपड़े पहन कर ही रहे. वहीं शहर के कई जगहों पर आग का सहारा लेते लोग देखे गये. रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा है. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में और अधिक गिरावट हो सकती है. ठंड के कारण लोग दिनभर अपने घरों में भी दुबके रहे. स्थानीय बाजारों में लोगों की चहल-पहल काफी कमदिखी.
गर्म कपड़ों की बढ़ी ब्रिकी
ठंड को लेकर शहर के कोर्ट परिसर, हरिणडांगा चौक, रेलवे फाटक, गांधी चौक आदि जगहों के दुकानों में गर्म कपड़ों की खरीदारी को लेकर लोगों की काफी भीड़ लगी रही. लोगों की ओर से अपनी पंसद के गर्म कपड़ों की खरीदारी की. ठंड को लेकर बाजारों में ऊन की भी ब्रिकी में भी काफी तेजी आयी है.
12852 गरीबों के बीच होगा कंबल वितरण
जिला प्रशासन की ओर से जिलेभर में गरीब व असहाय लोगों के बीच कुल 12852 कंबल का वितरण किया जायेगा. पाकुड़ सदर प्रखंड में 3416, नगर परिषद क्षेत्र में 633, हिरणपुर में 1329, लिट्टीपाड़ा में 1685, अमड़ापाड़ा में 949, महेशपुर में 3132, पाकुड़िया में 1708 कंबल वितरण किया जायेगा. कंबल सभी अंचलों को उपलब्ध करा दिया गया है. वहीं अंचल कार्यालय की ओर से जिले के सभी पंचायतों के मुखियाओं को कंबल उपलब्ध करा दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola