पहले मारा था बम, फिर घोंपा चाकू
Updated at : 30 Nov 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

व्यवसायी हत्याकांड. संलिप्त दो बदमाशों को पुलिस ने लिया रिमांड पर पाकुड़ : हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी के समीप 10 नवंबर की देर शाम बम मार कर व चाकू घोंप कर चमड़ा व्यवसायी की अपराधियों द्वारा किये गये हत्या व लूटपाट मामले में पुलिस ने घटना में संलिप्त दो अपराधियों को 20 घंटे के […]
विज्ञापन
व्यवसायी हत्याकांड. संलिप्त दो बदमाशों को पुलिस ने लिया रिमांड पर
पाकुड़ : हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी के समीप 10 नवंबर की देर शाम बम मार कर व चाकू घोंप कर चमड़ा व्यवसायी की अपराधियों द्वारा किये गये हत्या व लूटपाट मामले में पुलिस ने घटना में संलिप्त दो अपराधियों को 20 घंटे के रिमांड पर लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने धराये अपराधियों में से राजेश केवट व मैजिक वाहन के चालक जहिरुद्दीन अंसारी को पांच दिन के रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया था,
लेकिन न्यायालय ने 20 घंटे के रिमांड पर दोनों अपराधियों को पुलिस को सुपुर्द किया है.
पुलिस का दावा है कि पाकुड़ व पाकुड़ से बाहर हुए कई बड़े घटनाओं का सुराग इन अपराधियों से मिल सकता है. पुलिस का दावा है कि पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं. जिसमें दोनों की संलिप्तता सामने आयी है. इसी उद्देश्य से दोनों अपराधियों को पुलिस रिमांड पर ली गयी है. पूछताछ के दौरान कई बड़े मामलों का खुलासा होने की संभावना है.
क्या था मामला
गौरतलब हो कि विगत 10 नवंबर की शाम कलियाचक से चमड़ा का व्यापार कर मैजिक वाहन से वापस लौट रहे चमड़ा व्यवसायी बिरजू रविदास की हत्या अपराधियों ने बम मार कर चाकू घोंप कर कर दी गयी थी. इस घटना में अन्य व्यवसायी मिथिला रविदास व मुख्तार अंसारी को भी बुरी तरह घायल कर दिया गया था. घटना को लेकर हिरणपुर थाना में कांड संख्या 94/17 के तहत मामला भी दर्ज किया गया था.
उक्त घटना के तुरंत बाद एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने छापेमारी करते हुए घटना में प्रयुक्त किये गये स्कॉर्पियो, दो चाकू जिसमें एक खून से सना, कुल छह जिंदा सुतली बम, खून से सना तौलिया, दो मोबाइल बरामद किया था. इस घटना में साइको किलर एकरामूल अंसारी के अलावे विभिन्न जगहों से छापेमारी कर नसीम अंसारी, जहिरुद्दीन अंसारी, राजेश केवट, मुस्तफा कमाल व मिथुन साहा को गिरफ्तार किया गया था. इन्हीं बदमाशों में से राजेश केवट व जहिरुद्दीन अंसारी को पुलिस ने रिमांड पर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




