28 ओवरलोडेड ट्रक जब्त

Updated at : 28 Nov 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
28 ओवरलोडेड ट्रक जब्त

सख्ती. जिला टास्क फोर्स टीम की कार्रवाई ट्रकों पर लोड थे चिप्स पुलिस कर ही जांच प बंगाल से झारखंड के रास्ते हो रहा आेवरलोडेड वाहनों का परिचालन पाकुड़िया : पश्चिम बंगाल से बड़े पैमाने पर चिप्स व पत्थर की अवैध ढुलाई झारखंड के रास्ते किये जाने की सूचना पर सोमवार को जिला टास्क फोर्स […]

विज्ञापन

सख्ती. जिला टास्क फोर्स टीम की कार्रवाई

ट्रकों पर लोड थे चिप्स
पुलिस कर ही जांच
प बंगाल से झारखंड के रास्ते हो रहा आेवरलोडेड वाहनों का परिचालन
पाकुड़िया : पश्चिम बंगाल से बड़े पैमाने पर चिप्स व पत्थर की अवैध ढुलाई झारखंड के रास्ते किये जाने की सूचना पर सोमवार को जिला टास्क फोर्स की टीम ने पाकुड़िया थाना क्षेत्र के राधानगर के समीप छापेमारी कर कुल 28 ओवरलोड चिप्स लदे ट्रक को जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से पत्थर, चिप्स की अवैध तरीके से ढुलाई झारखंड के पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रास्ते की जा रही है.
इसी सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी उत्तम विश्वास व डीएसपी नवनीत ए हेंब्रम के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स की टीम को छापेमारी के लिए भेजा गया था. छापेमारी टीम ने राधानगर गांव के समीप से भारी मात्रा में चिप्स लदे ओवरलोड दस चकिया ट्रक को जब्त किया है. समाचार लिखे जाने तक टीम की कार्रवाई जारी थी.
इन ट्रकों को किया गया जब्त
जिसमें डब्लूबी 57 बी 0335, डब्लूबी 57-9058 , डब्लू बी 57-9998, डब्लूबी 57 बी 9127 , डब्लूबी-जी-3261, डब्लूबी 51-9747, डब्लूबी 25 जी 1428, डब्लूबी 57 बी 7371, डब्लूबी 57 सी 2269, डब्लूबी 25 जी 1234, डब्लूबी 25 ई 0444, डब्लूबी 73 डी 8836, डब्लूबी 25 एफ 9687 सहित अन्य शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola