जानकीनगर के युवक की भागलपुर में मौत

Updated at : 26 Nov 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
जानकीनगर के युवक की भागलपुर में मौत

पाकुड़ : पाकुड़ के जानकीनगर गांव में डेंगू से पीड़ित एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, जाकिर शेख (24) पिछले कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था. पिता सलाम शेख ने बताया कि सबसे पहले उसका इलाज सदर अस्पताल पाकुड़ में कराया गया. पाकुड़ अस्पताल में व्यवस्था नहीं रहने के कारण […]

विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़ के जानकीनगर गांव में डेंगू से पीड़ित एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, जाकिर शेख (24) पिछले कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था. पिता सलाम शेख ने बताया कि सबसे पहले उसका इलाज सदर अस्पताल पाकुड़ में कराया गया. पाकुड़ अस्पताल में व्यवस्था नहीं रहने के कारण उसे गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में

भरती कराया गया
जानकीनगर के युवक…
उसका इलाज कराया जा रहा था. इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गयी है.
क्या कहते हैं सिविल सर्जन : सिविल सर्जन डॉ एनके मेहरा का कहना है कि जिले में डेंगू का मामला अब तक सामने नहीं आया है. युवक की मौत किस कारण से हुई है स्वास्थ्य विभाग से इसकी जांच करायी जायेगी. जांच के बाद मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola