सड़क दुर्घटना में हवलदार सहित आधा दर्जन लोग जख्मी

Updated at : 26 Nov 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में हवलदार सहित आधा दर्जन लोग जख्मी

पाकुड़ : हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य पथ स्थित नगर थाना क्षेत्र के रविंद्र चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक हवलदार सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर में सुरक्षा में तैनात हवलदार सुदर्शन पांडे 45 वर्ष अपने साइकिल से पुलिस लाइन से कोर्ट की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में […]

विज्ञापन

पाकुड़ : हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य पथ स्थित नगर थाना क्षेत्र के रविंद्र चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक हवलदार सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर में सुरक्षा में तैनात हवलदार सुदर्शन पांडे 45 वर्ष अपने साइकिल से पुलिस लाइन से कोर्ट की ओर जा रहे थे.

इसी क्रम में हिरणपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ऑटो संख्या जेएच 04 जे/4815 ने साइकिल में सवार हवलदार को धक्का मार दिया. इसके बाद ऑटो चालक तेज रफ्तार से लेकर भागने के क्रम में ऑटो रविंद्र चौक के समीप पटल गयी. जिसमें सवार आधा दर्जन लोग भी घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से भी सवारी को निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ में भरती कराया गया. वहीं ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. नगर थाना पुलिस घटना स्थल में पहुंच कर ऑटो को जब्त कर लिया गया है. पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola