मांगों के समर्थन में पहाड़िया मुक्ति सेना ने भी दिया धरना

Updated at : 13 Jun 2017 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में पहाड़िया मुक्ति सेना ने भी दिया धरना

पाकुड़ : समाहरणालय के समक्ष पहाड़िया मुक्ति सेना की ओर से अपने मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व संघ के सचिव गयालाल देहरी ने किया. पहाड़िया मुक्ति सेना के सचिव श्री देहरी ने कहा कि पहाड़िया आदिम जनजाति के विकास, सुरक्षा आदि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन […]

विज्ञापन

पाकुड़ : समाहरणालय के समक्ष पहाड़िया मुक्ति सेना की ओर से अपने मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व संघ के सचिव गयालाल देहरी ने किया. पहाड़िया मुक्ति सेना के सचिव श्री देहरी ने कहा कि पहाड़िया आदिम जनजाति के विकास, सुरक्षा आदि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

मौके पर मौजूद संघ के सचिव गयालाल देहरी ने कहा कि वर्तमान समय में पहाड़िया समुदाय के लोग लगातार लुप्त हो रहे हैं. सरकार करोड़ों रुपये इस समुदाय के उत्थान को लेकर खर्च भी कर रहे हैं, लेकिन इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है. कहा कि जिला प्रशासन को इस दिशा में कारगर कदम उठानी होगी. पहाड़िया समुदाय के लिए तैयार किये गये

योजनाओं का सीधा लाभ इन्हें मिले इसे लेकर प्रशासन को ठोस पहल करने की आवश्यकता है. धरना प्रदर्शन के दौरान पहाड़िया समुदाय के लोगों ने अपने मांगों के समर्थन को लेकर जमकर नारेबाजी की. मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के पहाड़िया समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola