सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल
Updated at : 13 Jun 2017 3:42 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका-अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के सलपतरा ताला टोला के समीप दुमका-अमड़ापाड़ा मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें एक भाई की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के मुताबिक सलपतरा तालाटोला निवासी सिमन टुडू (20 वर्ष) अपने 12 वर्षीय […]
विज्ञापन
दुमका-अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा
अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के सलपतरा ताला टोला के समीप दुमका-अमड़ापाड़ा मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें एक भाई की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के मुताबिक सलपतरा तालाटोला निवासी सिमन टुडू (20 वर्ष) अपने 12 वर्षीय भाई दीपक टुडू के साथ बगल के नदी में रोड क्रॉस कर स्नान करने जा रहा था. इसी बीच तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायलावस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा लाया गया. जहां सिमन टुडू की हालत गंभीर बताते हुए प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया. इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. वहीं दीपक टुडू का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




