बाबूराम को मिली झाविमो प्रखंड अध्यक्ष की कमान

Updated at : 13 Jun 2017 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
बाबूराम को मिली झाविमो प्रखंड अध्यक्ष की कमान

28 को होगी हक माटी बचाओ यात्रा के तहत सभा 15 दिनों के अंदर प्रखंड कार्यसमिति गठन का निर्देश बोरियो : प्लस टू विद्यालय में सोमवार को झाविमो जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यसमिति की बैठक हुई. इसमें बोरियो प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल हेंब्रम उर्फ बबलू व साहिबगंज ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष मोजिबुल अंसारी को […]

विज्ञापन

28 को होगी हक माटी बचाओ यात्रा के तहत सभा

15 दिनों के अंदर प्रखंड कार्यसमिति गठन का निर्देश
बोरियो : प्लस टू विद्यालय में सोमवार को झाविमो जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यसमिति की बैठक हुई. इसमें बोरियो प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल हेंब्रम उर्फ बबलू व साहिबगंज ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष मोजिबुल अंसारी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया. इसमें झाविमो के वरीय नेता सूर्यनारायण हांसदा ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूती को लेकर झाविमो कार्यकर्ता द्वारा पंचायत स्तरीय कार्यसमिति का गठन किया जायेगा. बताया कि 28 जून को बोरियो में हम माटी बचाओ यात्रा के तहत सभा होगी.
इसमें मुख्य रूप से झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहेंगे. चयनित दोनों प्रखंड अध्यक्षों को 15 दिनाें के अंदर कार्यसमिति के गठन करने का निर्देश दिया गया. मौके पर जिला महासचिव लक्ष्मण रविदास, अल्पसंख्यक मोरचा प्रखंड अध्यक्ष मुमताज अंसारी, संजय मुर्मू, राजेश गोस्वामी, पिटर हेंब्रम, इमरान अंसारी, ताहिर अंसारी, सरफराज आलम, सोनू रजक, सैम्युल सोरेन, योफिल सोरेन, रवि कुमार, आलोक सेन उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola