21 को जिला समेत सभी प्रखंडों व सुदूर गांवों में मनेगा योग दिवस

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 07 Jun 2026 7:31 PM

विज्ञापन

21 को जिला समेत सभी प्रखंडों व सुदूर गांवों में मनेगा योग दिवस

विज्ञापन

लोहरदगा़ पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में विशेष योगाभ्यास एवं आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी सह मुख्य योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती ने की. उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थित लोगों को यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया. उन्होंने कहा कि विधि, समय, एकाग्रता और निरंतरता से ही योगाभ्यास का पूर्ण लाभ मिलता है और शरीर के अष्टचक्रों का शोधन होता है. इस दौरान आहार संयम की भी जानकारी दी गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में योग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. प्रोटोकॉल के तहत अभ्यास के लिए आगामी शनिवार और रविवार को विशेष योग शिविर लगेंगे, जिसमें आमजन और विद्यार्थी भाग ले सकेंगे. संस्कृति का हिस्सा है योग : सच्चिदानंद : मौके पर झारखंड प्रांत संघ चालक सच्चिदानंद अग्रवाल ने कहा कि योग हमारी संस्कृति का हिस्सा है, योग दिवस पर सभी को सपरिवार योग करना चाहिए. राज्य कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर सिंह ने सभी प्रखंडों में शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया. पतंजलि जिला प्रभारी अभय भारती ने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में योगाभ्यास कराया जा रहा है. उन्होंने 13 और 14 जून को सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विशेष शिविर में लोगों से शामिल होने की अपील की. मौके पर मनोज दास, सतीश जायसवाल, मंजू देवी, किरण देवी, रामकुमार वर्मा, कृष्णा कुमार, दिनेश प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola