मिशन 2029 का लक्ष्य लेकर बूथ स्तर पर काम करेंगी महिलाएं : राधा तिर्की

मिशन 2029 का लक्ष्य लेकर बूथ स्तर पर काम करेंगी महिलाएं : राधा तिर्की
लोहरदगा़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राधा तिर्की ने शनिवार को संगठन का विस्तार करते हुए सदर प्रखंड कमेटी की घोषणा की. केंद्रीय समिति सदस्य नीरू शांति भगत के आवास पर आयोजित बैठक में नीलू देवी को सर्वसम्मति से सदर महिला मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया. फातिमा परवीन के प्रस्ताव पर उपस्थित महिलाओं ने निर्विरोध चयन पर मुहर लगायी. इस दौरान नीरू शांति भगत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल बूथ कमेटी गठन कर सांगठनिक कार्यों में जुटने का निर्देश दिया. नयी टीम की घोषणा : समिति में राजेश्वरी भगत, प्रीति उरांव व मालती उरांव को उपाध्यक्ष, शीला देवी महामंत्री, मनसा देवी सिंह को कोषाध्यक्ष और हेमंती देवी को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. मिशन 2029 पर फोकस : जिला अध्यक्ष राधा तिर्की ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य मिशन 2029 है, जिसे हासिल करने में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी. वहीं, पार्टी नेता जय प्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा महिलाओं के मान-सम्मान के लिए चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव सरस्वती कच्छप ने किया. अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला और अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया गया. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सरिता भगत, गुलशन आरा, गीता देवी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




