भीठा में आज विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन

भीठा में आज विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा, तैयारी पूरी

विज्ञापन

भंडरा. प्रखंड के भीठा गांव में गुरुवार, 19 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय हिंदू समाज में भारी उत्साह है. आयोजन समिति के अनुसार, सम्मेलन में लोहरदगा के अलावा रांची और गुमला जिले से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. सम्मेलन में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति और विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह सहित कई गणमान्य शामिल होंगे. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और अपनी समृद्ध संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण को लेकर रणनीति बनाना है. कार्यक्रम के दौरान निकलने वाली कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल होंगे. इस मौके पर समाज की एकता और सुख-समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना व पूजा-अर्चना की जायेगी. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. केंद्रीय महावीर मंडल संचालन समिति के अध्यक्ष बने लाल गुड्डू व सचिव शुभम मोदी

कुड़ू. रामनवमी का त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर में केंद्रीय महावीर मंडल की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से केंद्रीय महावीर मंडल बस स्टैंड और संचालन समिति का गठन किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि सप्तमी, अष्टमी और नवमी की शोभायात्रा निर्धारित समय पर निकाली जायेगी. संचालन समिति सभी अखाड़ों से समन्वय बनाकर कार्य करेगी. समिति में लाल गुड्डू नाथ शाहदेव को अध्यक्ष, शुभम मोदी, सचिव, अजय वर्मा कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप उरांव, सुबोध पासवान, विश्वजीत भारती, बादल शाहदेव व जयराम साहू को जिम्मेदारी दी गयी. वहीं संरक्षक मंडल में नवीन कुमार टिंकू, मदन यादव, संजय चौधरी, राजेश प्रसाद, सूरज सिंह, लाल विकास नाथ शाहदेव व अन्य शामिल किये गये. बैठक में रामअवतार प्रसाद गुप्ता, पवन शाहदेव, अरबिंद यादव, गौतम गुप्ता और विपिन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने एक स्वर में पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola